आउटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस की त्वरित कार्रवाई से POCSO मामले में आरोपी को सजा
साहिल मंसूरी, संदेश धारा-
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आउटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने POCSO एक्ट के एक गंभीर मामले में तेज़ जांच और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को सजा दिलाकर एक मिसाल पेश की है। 11 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मात्र 18 दिनों में चार्जशीट दाखिल कर दी। इसके बाद अदालत ने केवल 14 दिनों में ट्रायल पूरा करते हुए आरोपी को 5 वर्ष के कठोर कारावास तथा ₹10,000 जुर्माने की सजा सुनाई।
मामले की जांच ACP राजबीर लांबा की निगरानी तथा SHO इंस्पेक्टर शिशपाल के नेतृत्व में की गई। जांच टीम में W/SI पूजा, HC धर्मपाल, HC देवेंद्र ढाका, HC विक्रांत और Ct. विपिन शामिल रहे। पुलिस टीम ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया।
दिल्ली पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सोशल मीडिया पर भी सराहना हो रही है। मामले को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति पुलिस की गंभीरता के उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

