विश्वकर्मा पार्क (पीर बाबा बस्ती) में हाई मास्ट लाइट निर्माण कार्य का शुभारंभ
संवाददाता संदेश धारा
नई दिल्ली। वार्ड 184 क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विश्वकर्मा पार्क (पीर बाबा बस्ती) में हाई मास्ट लाइट निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर निगम पार्षद श्रीमती हेमा श्रीचंद वोहरा ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के प्रतिनिधियों, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों की उपस्थिति में निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद हेमा श्रीचंद वोहरा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और रात्रि के समय सुगम आवागमन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि हाई मास्ट लाइट लगने से पूरे पार्क एवं आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी उपलब्ध होगी, जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।
स्थानीय निवासियों ने भी इस विकास कार्य का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और रात के समय होने वाली असुविधाओं से निजात मिलेगी।
इस अवसर पर उपस्थित RWA पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि हाई मास्ट लाइट परियोजना से न केवल पार्क और आसपास के इलाके में उजाला बढ़ेगा, बल्कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

