जैतपुर में ओज़ोन मुद्दे पर विशाल जनसभा, सौरभ भारद्वाज बोले— स्थायी समाधान तक जारी रहेगी लड़ाई
साहिल मंसूरी, संदेश धारा
नई दिल्ली, जैतपुर। जैतपुर क्षेत्र में लंबे समय से ओज़ोन संबंधी समस्याओं से जूझ रही जनता के समर्थन में रविवार को आयोजित विशाल जनसभा में आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने लोगों को संबोधित किया। जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति देखने को मिली।
अपने संबोधन में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जैतपुर की जनता वर्षों से इस समस्या का सामना कर रही है और इसका स्थायी समाधान सुनिश्चित कराने के लिए हर स्तर पर मजबूती से आवाज़ उठाई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष जारी रहेगा और संबंधित अधिकारियों व सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से इसे उठाया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे एकजुट होकर इस जनआंदोलन को और मजबूत बनाएं, ताकि समस्या के समाधान के लिए जनदबाव बनाया जा सके।
जनसभा के दौरान स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने अपने समर्थन से इस अभियान को मजबूती प्रदान की। आयोजकों ने इसे जैतपुर की जनता के अधिकारों और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

