भाजपा वार्ड 188 अबुल फज़ल एन्क्लेव मंडल की बैठक संपन्न, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
विशेष संवाददाता, संदेश धारा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वार्ड 188, अबुल फज़ल एन्क्लेव मंडल की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला मंत्री अमरपाल सिंह (मयूर विहार) तथा वार्ड 188 मंडल अध्यक्ष चरण सिंह की उपस्थिति रही। इसके अलावा मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही SIR (Special Intensive Revision) अभियान, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान, संगठन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक के अंत में वार्ड 188 मंडल अध्यक्ष श्री चरण सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का बैठक में सहभागिता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया।

