राष्ट्रपति भवन सुरक्षा में नई नियुक्ति, ए.वी. देशपांडे बने संयुक्त पुलिस आयुक्त
विशेष संवाददाता, संदेश धारा-
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ए.वी. देशपांडे (IPS, AGMUT कैडर, 2006 बैच) को राष्ट्रपति भवन सुरक्षा (Rashtrapati Bhawan Security) का नया संयुक्त पुलिस आयुक्त (Joint Commissioner of Police) नियुक्त किया गया है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार ए.वी. देशपांडे को राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रपति भवन देश के सबसे संवेदनशील और उच्च सुरक्षा वाले परिसरों में शामिल है, जहां राष्ट्रपति, विदेशी राष्ट्राध्यक्षों तथा अन्य विशिष्ट कार्यक्रमों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रमुख दायित्व होता है।
ए.वी. देशपांडे दिल्ली पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उन्हें कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव प्राप्त है। उनकी नियुक्ति को राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति भवन सुरक्षा इकाई देश की वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा है और यहां तैनात अधिकारियों पर उच्चस्तरीय सुरक्षा प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है।

