
नशे की लत पूरी करने के लिए करता था वारदातें
साहिल मंसूरी, संदेश धारा –
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने पुल प्रह्लादपुर इलाके में मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर 2025 को पीड़िता काजल ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि एमबी रोड स्थित एमसीडी स्कूल के पास घर लौटते समय एक युवक ने उसका मोबाइल फोन लूट लिया। शिकायत के आधार पर एफआईआर संख्या 449/25, धारा 309(2) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
टीम व जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसआई अभिषेक, हेड कांस्टेबल जितेंद्र, हेड कांस्टेबल मनोज और कांस्टेबल कृष्ण की एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय मुखबिरों की मदद से पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पैमी पुत्र विजेंद्र, निवासी I-166/6, लाल कुआं, दिल्ली, उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से पीड़िता का लूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
पूछताछ में खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह नशे की आदतें पूरी करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।
— दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस

