
ग्रेटर नोएडा | धर्म परिवर्तन अपडेट
विशेष संवाददाता संदेश धारा-
उत्तर प्रदेश ग्रेटर नोएडा में कथित धर्म परिवर्तन रैकेट को लेकर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। थाना बीटा-2 पुलिस ने छापेमारी के दौरान 6 बॉक्स में लगभग 250 से अधिक धार्मिक पुस्तकें बरामद की हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में धर्म परिवर्तन कराने के उद्देश्य से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप भी सामने आए हैं।
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि हर रविवार आयोजित होने वाली धार्मिक सभाओं की कैमरे से लाइव रिकॉर्डिंग की जाती थी। चश्मदीदों के मुताबिक, धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया के दौरान टब में बोमेटिंग (उल्टी) करवाने जैसे तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया जाता था।
पुलिस की छापेमारी में धर्म परिवर्तन से जुड़ी सामग्री, दस्तावेज़ और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल बीटा-2 थाना पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

