
थाना मालवीय नगर की एफआईआर 68/25 में SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं, आरोपी रूबी जैन गिरफ्तार
साहिल मंसूरी, संदेश धारा-
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के Delhi Police के अंतर्गत आने वाले Malviya Nagar Police Station में दर्ज एफआईआर संख्या 68/25 में महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है।
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मामले की आगे की जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की प्रासंगिक धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इसकी जांच एसीपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है। वरिष्ठ अधिकारी पूरे प्रकरण की निगरानी कर रहे हैं।
इस मामले में नामजद आरोपी रूबी जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जा रही है।

