

ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां
साहिल मंसूरी, संदेश धारा- नई दिल्ली (ओखला इंडस्ट्रियल एरिया):
ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 स्थित क्राउन प्लाजा की रेड लाइट पर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हरियाणा और यूपी नंबर के ऑटो चालक सरेआम रेड लाइट पर सवारियां भरते और उतारते देखे गए।
बताया गया है कि HR 55 U 8410 और HR 38 U 1113 सहित कई ऑटो बिना दाएं-बाएं देखे, गलत दिशा में वाहन चलाते हुए यात्रियों को ले जाते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक-दो ऑटो का मामला नहीं, बल्कि सैकड़ों ऑटो चालक ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शासन-प्रशासन को ठेंगा दिखा रहे हैं।
🚨 मुख्य आरोप
रेड लाइट पर अवैध रूप से सवारियां भरना
गलत दिशा (Wrong Side) में वाहन चलाना
ट्रैफिक सिग्नल की अनदेखी
जाम और दुर्घटना की आशंका बढ़ाना
स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि इस लापरवाही के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है।
📢 प्रशासन से मांग
क्षेत्रवासियों ने ट्रैफिक पुलिस से मांग की है कि क्राउन प्लाजा रेड लाइट पर नियमित रूप से अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो।

