
ऑपरेशन ‘आघात 4.0’ : होली से पहले साउदर्न रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई
“बुरा ना मानो ‘सख़्ती’ है”
साहिल मंसूरी, संदेश धारा-
नई दिल्ली। होली के मद्देनज़र राजधानी में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए Delhi Police की साउदर्न रेंज (दक्षिण व दक्षिण-पूर्वी जिला) ने विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आघात 4.0’ चलाया। यह एक इंटेलिजेंस-आधारित, समन्वित और प्री-एम्प्टिव (पूर्व-निवारक) कार्रवाई है, जिसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर पहले ही प्रहार कर त्योहार को सुरक्षित बनाना है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (साउदर्न रेंज) के अनुसार, “प्रतिक्रिया से बेहतर है रोकथाम” की रणनीति के तहत यह अभियान चलाया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित घटना से पहले ही सख्ती की जा सके।
📊 प्रमुख उपलब्धियां (दोनों जिलों का संयुक्त परिणाम)
🔹 प्रवर्तन एवं निवारक कार्रवाई
2641 व्यक्तियों को एरिया चेकिंग व सत्यापन अभियान में राउंडअप किया गया
204 आरोपी BNS, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट, दिल्ली आबकारी अधिनियम व जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार
973 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक धाराओं में कार्रवाई
04 घोषित अपराधी (PO) गिरफ्तार
29 बदमाश चरित्र (BC) दबोचे गए
63 COTPA चालान, ₹11,500 जुर्माना वसूला गया
273 वाहन धारा 66 दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत जब्त
🔹 स्ट्रीट व प्रॉपर्टी क्राइम पर शिकंजा
06 संपत्ति अपराधी गिरफ्तार
01 ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार
09 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
🔹 बड़ी बरामदगी
12 अवैध हथियार, 14 जिंदा कारतूस व 24 चाकू
7.197 किलोग्राम गांजा व 12.7 ग्राम MDMA
15,945 क्वार्टर अवैध शराब, 110 बीयर बोतलें व 28 बीयर केन
₹84,740 नकद जुआ मामलों में जब्त
👮♂️ 350 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
अभियान के दौरान 350 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीमों ने चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, वारंट तामील, घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध शराब-नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
🎨 होली पर विशेष सुरक्षा इंतज़ाम
दिन-रात गश्त और संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग
ट्रैफिक पुलिस के साथ संयुक्त चेकिंग
ड्रंक-ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई (ब्रेथ एनालाइजर जांच)
महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती
हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, छेड़छाड़ व ट्रैफिक उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस नीति
📢 जनता से अपील
पुलिस ने नागरिकों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। बिना हेलमेट वाहन न चलाएं, ट्रिपल राइडिंग से बचें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या जबरन रंग लगाने से दूर रहें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या 112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
“बुरा ना मानो ‘सख़्ती’ है — कानून का पालन ही सुरक्षित और सुखद होली की गारंटी है।”

