

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यूथ आइकॉन डॉ. अल्पना मिश्रा को “सशक्त नारी–समृद्ध भारत सम्मान”
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली में मिला सम्मान, समाज सेवा और ज्योतिषीय मार्गदर्शन के लिए सराहना
विशेष संवाददाता संदेश धारा-
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष समारोह में अखिल भारतीय ज्योतिष महासंघ की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं यूथ आइकॉन डॉ. अल्पना मिश्रा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए “सशक्त नारी – समृद्ध भारत सम्मान” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान इंटरनेशनल बिज़नेस स्टार्टअप एंड एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IBSEA) द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में डॉ. मिश्रा को प्रशस्ति पत्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
डॉ. अल्पना मिश्रा लंबे समय से ज्योतिष, आध्यात्मिक मार्गदर्शन और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वर्तमान में वे अखिल भारतीय ज्योतिष महासंघ की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए समाज को सकारात्मक दिशा देने और लोगों को जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मिश्रा का कार्य महिलाओं को आत्मविश्वास देने के साथ-साथ समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनके मार्गदर्शन से अनेक लोगों को जीवन में सही दिशा और सकारात्मक सोच प्राप्त हुई है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. अल्पना मिश्रा ने यह सम्मान समाज की सभी महिलाओं को समर्पित करते हुए कहा कि जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तभी राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और जनजागरण के कार्यों को और अधिक गति देती रहेंगी।

