
शातिर चोर गिरफ्तार, ₹1.5 लाख के कॉपर वायर बरामद
विशेष संवाददाता
नई दिल्ली | 26 मार्च 2026 दक्षिण जिला पुलिस की कोटला मुबारकपुर थाना टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब ₹1.5 लाख कीमत के कॉपर वायर बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी कई चोरी की वारदातों में शामिल रहा है।
ऐसे सामने आया मामला
पुलिस के अनुसार, 23 मार्च 2026 को आर्य बस्ती के एक दुकानदार ने शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति दुकान से इलेक्ट्रिकल सामान लेकर भुगतान करने का बहाना बनाकर फरार हो गया। इस संबंध में थाना कोटला मुबारकपुर में ई-एफआईआर संख्या 80024672/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस जांच और गिरफ्तारी
जांच के दौरान पुलिस टीम—एसआई योगेश कुमार, हेड कांस्टेबल दातार सिंह, संदीप और मुकेश—ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की।
24 मार्च 2026 को आरोपी को लाजपत नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए कॉपर वायर के 8 बंडल बरामद किए गए।
आरोपी का प्रोफाइल
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नजमुद्दीन (38 वर्ष) पुत्र मुनसफ अली, निवासी त्रिलोकपुरी, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली के रूप में हुई है।
कई मामलों का खुलासा
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह कालकाजी, तैमूर नगर और गोविंदपुरी इलाकों में भी इसी तरह की चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज कई मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
सुलझाए गए मामले
थाना कोटला मुबारकपुर का मामला (23.03.2026)
थाना कालकाजी के दो अलग-अलग चोरी के मामले
पुलिस का बयान
दक्षिण जिला के डीसीपी अनंत मित्तल (IPS) ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों में उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

