
उत्तर-पूर्वी दिल्ली को मिले टेक-सैवी और कड़क नए DCP, राहुल अलवाल ने संभाली कमान
साहिल मंसूरी, संदेश धारा–
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस को एक अनुभवी, तकनीक-प्रेमी और सख्त प्रशासनिक छवि वाले नए पुलिस उपायुक्त (DCP) के रूप में आईपीएस अधिकारी राहुल अलवर मिले हैं। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें और भरोसा मजबूत हुआ है। दिल्ली के संवेदनशील माने जाने वाले उत्तर-पूर्वी जिले की कमान अब ऐसे अधिकारी के हाथों में है, जिनकी पहचान आधुनिक पुलिसिंग, साइबर विशेषज्ञता और जमीनी अनुभव के लिए की जाती है।
राहुल अलवर का प्रोफाइल उन्हें सामान्य पुलिस अधिकारियों से अलग बनाता है। वे देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बी.टेक कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने साइबर फॉरेंसिक्स एंड इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी में मास्टर्स तथा पुलिस मैनेजमेंट में भी उच्च शिक्षा प्राप्त की है। यही कारण है कि उन्हें तकनीक आधारित अपराध नियंत्रण और आधुनिक जांच प्रणाली का विशेषज्ञ माना जाता है।
पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने दिल्ली, पुडुचेरी और मिजोरम जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। दिल्ली पुलिस में बतौर ACP कल्याणपुरी और मायापुरी क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभाला। वहीं पुडुचेरी में SSP रहते हुए ट्रैफिक, स्पेशल ब्रांच, इंटेलिजेंस और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। मिजोरम में साइबर क्राइम और अपराध शाखा में उनकी कार्यशैली की काफी सराहना हुई।
राहुल अलवर साइबर अपराधों और डिजिटल फ्रॉड के खिलाफ विशेष विशेषज्ञता रखते हैं। वे Certified Ethical Hacker (CEH) भी हैं, जिससे उन्हें ऑनलाइन अपराधियों की कार्यप्रणाली को समझने और उन पर कार्रवाई करने में विशेष बढ़त मिलती है। पुलिस अकादमी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रतिष्ठित ‘वंदना मलिक ट्रॉफी’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।
जानकारों का मानना है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली जैसे संवेदनशील जिले में राहुल अलवर की नियुक्ति कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेगी। विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराधों पर नियंत्रण, गैंग गतिविधियों पर कार्रवाई और भीड़ प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उनकी विशेषज्ञता जिले के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों और विभिन्न वर्गों ने नव-नियुक्त DCP राहुल अलवर का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण होगा और आम जनता में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।
“संदेश धारा” परिवार की ओर से नव-नियुक्त DCP राहुल अलवर (IPS) को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

