
गुलफाम सैफी, संदेश धारा –
हापुड़ जनपद में समस्त किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत रबी 2025-26 में जनपद में अधिसूचित फसल गेंहू, सरसों, आलू है। गेहूं की प्रीमियम धनराशि 1381.50 रूपये प्रति है० तथा इसकी बीमित राशि 92100.00 रूपये प्रति है० है। सरसों की प्रीमियम धनराशि 1401.00 रूपये प्रति है० है तथा इसकी बीमित धनराशि 93400.00 रूपये प्रति है० एंव आलू की प्रीमियम धनराशि 8460.00 तथा इसकी बीमित धनराशि 169200.00 है० है। जो किसान भाई अपनी फसल का बीमा कराना चाहते है वह 31 दिसम्बर 2025 तक फसल बीमा अवश्य करा लें। जिन ऋणी किसान भाइयों को फसल बीमा का लाभ लेना है, वो कृषक भाई अपने से सम्बिन्धित के०सी०सी० बैंक में जाकर अनिवार्य रूप से फसल बीमा करा लें।
गैर ऋणी किसान फसल बीमा कराने हेतु फसल बीमा कम्पनी के तहसील समन्वयक, सी०एस०सी० केन्द्र व फसल बीमा NCIP पोर्टल या www.pmfby.gov.in या काप इंश्योरेंस ऐप के माध्यम से स्वंय फसल का बीमा कर सकते है। बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2025 है। अतः सभी किसान भाईयों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक अपनी फसल का बीमा अवश्य करायें।
नोट :- कृषक अपनी फसल की क्षति के नुकसान की शिकायत करने के लिए फसल बीमा कम्पनी के टोल फ्री नं० 14447 एवं जिला समन्व्यक श्री अमित कुमार, मो0नं0 8090980967, धीरेन्द्र सोलंकी, मो0नं0-9756482038 तहसील हापुड़ एवं गढ़मुक्तेश्वर, श्री देशराज सिंह, तहसील धौलाना मो0नं0 9873087500, पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
उप कृषि निदेशक, हापुड अभी तक 805 किसानों का प्रीमियम जमा हुआ है। जनपद में कुल किसान लगभग 135,000 है।

