गुलफाम सैफी, संदेश धारा –
*हापुड़* आज कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी हापुड़ के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया।
जिसमे वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष श्री सुन्दर कुमार आर्य, श्री धर्मेन्द्र जाखड जिलाध्यक्ष उ०प्र० पेंशनर्स कल्याण संस्था हापुड़ व श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा, महासचिव पुलिस समाज कल्याण संस्थान हापुड़ के साथ-साथ अन्य विभागों से सेवानिवृत्त हुये पेंशनर्स तथा जनपद के विभागों के कार्यालयाध्यक्षो द्वारा प्रतिभाग किया गया |
सभा की अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) हापुड़ द्वारा समस्त पेंशनरों की समस्या को सुना गया तथा सम्बन्धित विभागों के कार्यालयाध्यक्षो को त्वरित निस्तारण करने के आदेश दिये गये ।
वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष, महासचिव व अन्य पदाधिकारियों द्वारा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को ज्ञापन सौंपा | पेंशनर्स दिवस में उपस्थित समस्त पेंशनरों द्वारा कोषागार स्तर पर कोई भी प्रकरण लम्बित न होने तथा त्वरित कार्यवाही के लिये वरिष्ठ कोषाधिकारी व उनके सहायकों की भूरी-भूरी प्रसंशा की गयी ।
पेंशनर्स दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पेंशनरों को अपर जिलाधिकारी व वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा शॉल देकर सम्मानित भी किया गया।

