साहिल मंसूरी, संदेश धारा –
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा है कि पुलिस का सबसे बड़ा हुनर सुनना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी पीड़ित व्यक्ति को थाने में परेशान किया जाना कतई स्वीकार्य नहीं है। अगर ऐसा होता है तो पीड़ित को वापस उसी व्यवस्था के हवाले करने का कोई मतलब नहीं है।
डीजीपी ने कहा, “पुलिस में पब्लिक डीलिंग एक हुनर है। SHOs और चौकी इंचार्ज को यह हुनर सिखाया जाना चाहिए। जो अधिकारी जनता के साथ ठीक से पेश नहीं आ सकते, उन्हें तत्काल इस जिम्मेदारी से हटाया जाना चाहिए।”
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ज़िला पुलिस प्रमुख वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीधे पीड़ित की शिकायत देखें और मामले को उचित तरीके से सुलझाएँ। डीजीपी ने चेतावनी दी कि किसी भी परिस्थिति में जनता को ‘मार्क’ करने का मौका नहीं देना चाहिए।
ओपी सिंह ने कहा कि पुलिस में ताक़त रखने वालों को बड़ी समझदारी के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की सुरक्षा और विश्वास ही पुलिस की असली ताक़त है।

