
विशेष संवाददाता, संदेश धारा
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में लागू GRAP-4 की सख्त पाबंदियों के बावजूद मदनपुर खादर एक्सटेंशन (निर्माण चौक क्षेत्र) में नियमों का खुलेआम उल्लंघन जारी है। आरोप है कि गुप्ता ट्रेडर्स द्वारा हरियाणा से बदरपुर लाता हुआ ट्रक पल्ला बॉर्डर के रास्ते मदनपुर के लिए लाया जा रहा है।
यह ट्रक थाना जैतपुर का पूरा इलाका पार करते हुए जैतपुर खड्डा कॉलोनी से होकर गुजरता है और थाना कालिंदी कुंज, बीट नंबर-2 क्षेत्र में बड़े स्तर पर बिल्डिंग मैटेरियल की सप्लाई की जा रही है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इस अवैध सप्लाई चेन में मुख्य सप्लायर इक्वाल मलिक, गोयल बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर (कुलदीप यादव), गुप्ता ट्रेडर्स, सानू हार्डवेयर, अग्रवाल बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर, सुलेमान मालिक, बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर सलीम सहित अन्य नाम शामिल हैं। इन सभी पर GRAP-4 के दौरान निर्माण सामग्री की आवाजाही कराकर प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने के आरोप हैं।
हैरानी की बात यह है कि प्रतिबंधों के बावजूद ट्रक और भारी वाहन दिन-रात सड़कों पर नजर आ रहे हैं, जबकि नियमों के तहत केवल इमरजेंसी सेवाओं को ही छूट है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध सप्लाई से धूल-प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों की सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है।
सवाल उठता है कि पल्ला बॉर्डर से लेकर जैतपुर और कालिंदी कुंज तक यह सप्लाई किसकी शह पर चल रही है? क्या संबंधित पुलिस, ट्रैफिक और प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियां कार्रवाई करेंगी या यह उल्लंघन यूं ही जारी रहेगा?
मांग:
क्षेत्रवासियों ने GRAP-4 के सख्त अनुपालन, दोषी सप्लायरों पर तत्काल कार्रवाई, ट्रकों की जब्ती और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

