
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: ₹4,000 के देसी कट्टे के साथ गोंछी का मोहित खान गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
विशेष संवाददाता, संदेश धारा-
हरियाणा।फ़रीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच सेक्टर-56) ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ जारी विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर गांव गोंछी निवासी मोहित खान को एक अवैध देसी कट्टे के साथ रंगे हाथों दबोच लिया।यूपी के बुलंदशहर से जुड़ा है कनेक्शनपुलिस पूछताछ में आरोपी मोहित खान ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि वह यह अवैध देसी कट्टा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से महज 4,000 रुपये में खरीदकर लाया था। इस खुलासे के बाद फरीदाबाद पुलिस अब उत्तर प्रदेश के उस हथियार सप्लायर का सुराग लगाने में जुट गई है, जो दिल्ली-एनसीआर में हथियारों की तस्करी कर रहा है।थाना सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज, आरोपी जेल रवानापुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस गिरफ्तारी के बाद आरोपी मोहित खान के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी मुस्तैदी से जारी रहेगी।

