ओ-ज़ोन को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी
विशेष संवाददाता संदेश धारा
नई दिल्ली। दक्षिण पूर्वी के बदरपुर क्षेत्र में लागू ओ-ज़ोन की व्यवस्था को लेकर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्थानीय संगठनों एवं राजनीतिक दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। इन संगठनों का कहना है कि ओ-ज़ोन के कारण हजारों परिवारों के आशियाने, संपत्ति संबंधी अधिकार और क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में कई संगठनों द्वारा संयुक्त बैठकें, जनसभाएं, हस्ताक्षर अभियान और प्रदर्शन आयोजित किए जा सकते हैं। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाना चाहिए और सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
अब देखने वाली बात यह होगी कि सरकार ओ-ज़ोन को लेकर अपनी नीति में कोई बदलाव करती है या फिर विभिन्न संस्थाओं और राजनीतिक दलों का यह आंदोलन सरकार पर इतना दबाव बना पाएगा कि ओ-ज़ोन संबंधी प्रतिबंधों में राहत मिल सके।
फिलहाल क्षेत्र की जनता की निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं, जबकि विभिन्न संगठन अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

