कालिंदी कुंज बैराज से महिला ने लगाई छलांग, पुलिसकर्मी की तत्परता से बची जान
परवेज खान, संदेश धारा-
नई दिल्ली। कालिंदी कुंज बैराज से रविवार को एक महिला ने कथित तौर पर छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही बीट नंबर-1 में गश्त कर रहे हवलदार हरीश ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोताखोरों की मदद ली।

पुलिस की तत्परता और गोताखोरों के प्रयास से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। महिला के पास से ‘पल्लवी’ नाम की आईडी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।
महिला फिलहाल सुरक्षित है। पुलिस द्वारा उसकी पहचान और घटना के कारणों के संबंध में आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। हवलदार हरीश की त्वरित कार्रवाई से महिला की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

