विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा
तुगलकाबाद विधायक सहीराम पहलवान ने ध्वजारोहण के साथ पार्क और बूम बेरीगेट का किया उद्घाटन
संवाददाता संदेश धारा-
नई दिल्ली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तुगलकाबाद विधानसभा का प्रत्येक इलाका देशभक्ति और राष्ट्र प्रेम में डूब गया है। विधानसभा के कोने-कोने में स्वतंत्रता दिवस को लेकर अद्भुत उत्साह और उमंग का माहौल है। मुख्य सड़कों से लेकर ग्रामीण और क्षेत्रों की गलियों तक केवल एक ही गूँज सुनाई दे रही कि है शान से फहरेगा तिरंगा प्यारा।विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से पूर्व तुगलकाबाद क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। देर शाम होते ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया। तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों की रोशनी से जगमगा उठा।


विधायक सहीराम पहलवान ने संजय कॉलोनी, एस ब्लॉक,हरकेश नगर, तेखण्ड, इंद्रा कल्याण विहार, कारगिल चौक, पुल प्रहलादपुर और पॉकेट-8 कालकाजी में ध्वजारोहण किए। उन्होंने पॉकेट -8 के मुख्य प्रवेश द्वार के बूम बेरीगेट और नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन भी किया। इस मौक़े पर रेखा सिंह, मनोज कुमार, विजय सिंह भीकम, देवेंद्र प्रधान,अशोक शर्मा, अंकित राजपूत, जीतू सैनी, लोकेश बिधूड़ी, सोहैल बेग, पॉकेट-8 आरडबल्यूए के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

