दिल्ली SIR: फॉर्म जमा करने की समयसीमा खत्म, 47.7 लाख मतदाता ड्राफ्ट सूची से बाहर
विशेष संवाददाता, संदेश धारा-
नई दिल्ली।दिल्ली में चल रही Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया के तहत फॉर्म जमा करने की समयसीमा समाप्त हो गई है। दिल्ली के करीब 1.45 करोड़ मतदाताओं में से अब तक 97.4 लाख फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं, जबकि लगभग 47.7 लाख मतदाता ड्राफ्ट मतदाता सूची से बाहर रह गए हैं।

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 24 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसके बाद मतदाताओं को सूची में नाम जोड़ने या किसी प्रविष्टि पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 23 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दाखिल करने का अवसर मिलेगा।
SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं होने से उन लोगों के लिए दावे-आपत्तियों की अवधि बेहद महत्वपूर्ण होगी, जिनका नाम सूची में नहीं मिलता। मतदाताओं को सलाह दी गई है कि 24 अगस्त को ड्राफ्ट रोल जारी होने के बाद अपना नाम जरूर जांचें और आवश्यकता होने पर निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति दर्ज कराएं।

