दिल्ली सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 111 DSS अधिकारियों को पदोन्नति और नई तैनाती
विशेष संवाददाता संदेश धारा-
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली सरकार ने DSS कैडर के 111 अधिकारियों की पदोन्नति और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। सरकार के इस फैसले को लंबे समय से करियर में ठहराव का सामना कर रहे अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नई तैनाती के बाद इन अधिकारियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, GST, सतर्कता सहित दिल्ली सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। सरकार का मानना है कि इससे प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने के साथ-साथ विभागीय कामकाज में तेजी आएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जोर दिया कि मजबूत और जवाबदेह प्रशासन का सीधा लाभ आम जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में दक्षता और जवाबदेही बढ़ने से दिल्ली में जनसेवाओं की डिलीवरी अधिक तेज और प्रभावी होगी।
सरकार के इस फैसले से अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ विभिन्न विभागों में प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों की पदोन्नति और तैनाती को दिल्ली सरकार की प्रशासनिक क्षमता मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

