
वार्ड 177 में MCD कर्मचारी पर सरकारी जमीन घेरकर कथित अवैध पानी प्लांट चलाने का आरोप
साहिल मंसूरी, संदेश धारा-
नई दिल्ली। वार्ड नंबर 177 में MCD के मेंटिनेंस विभाग में तैनात बेलदार अनुरोध को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि वह कई वर्षों से एक ही वार्ड में तैनात है और अपने पद एवं क्षेत्र में लंबे समय से तैनाती का कथित लाभ उठाते हुए S ब्लॉक, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में सरकारी जमीन को घेरकर पानी का कथित अवैध प्लांट संचालित कर रहा है।
⁹
मौके की तस्वीरों में पानी के बड़े कंटेनर, पाइप और पानी ढोने वाले वाहन दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, प्लांट की वैधता, जमीन के स्वामित्व और संबंधित कर्मचारी की भूमिका की पुष्टि सक्षम विभागीय जांच के बाद ही हो सकती है।
मामले में MCD के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग है कि S ब्लॉक, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में मौके का निरीक्षण कर जमीन के स्वामित्व, पानी के प्लांट की अनुमति, व्यावसायिक गतिविधि तथा संबंधित कर्मचारी की लंबे समय से एक ही वार्ड में तैनाती की जांच की जाए।
आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित कर्मचारी का पक्ष भी सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

