जयपुर में फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, महिला को परेशान करने और ब्लैकमेल करने का आरोप
विशेष संवाददाता संदेश धारा-
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने फर्जी पत्रकार बनकर एक महिला को परेशान करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामला सदर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी कमलेश कुमार ने खुद को पत्रकार बताया था। वह जयपुर रेलवे स्टेशन के पास एक महिला को काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोप है कि वह महिला पर जबरन अपने साथ चलने का दबाव बना रहा था।
इसी दौरान पुलिस की निर्भया टीम ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया। पूछताछ में आरोपी ने खुद को पत्रकार बताया, लेकिन जब पुलिस ने उसके दस्तावेजों की जांच की तो उसकी पत्रकारिता संबंधी पहचान फर्जी पाई गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजस्थान के पाली जिले के रोहट क्षेत्र का निवासी है।
सवाल यह है कि पत्रकारिता की आड़ में महिलाओं को परेशान करने और ब्लैकमेल करने वालों पर कितनी सख्ती होगी? ऐसे लोगों के कारण वास्तविक पत्रकारों की छवि भी प्रभावित होती है।

