
गणतंत्र दिवस 2026 पर संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल को राष्ट्रपति पुलिस पदक
हिमांशी उपाध्याय फरीदाबाद।
फरीदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल (भा.पु.से.) को गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर संयुक्त भा.पु.से. विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, संगीन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, चुनाव ड्यूटी, वीआईपी सुरक्षा तथा नशा व अवैध हथियार तस्करी के विरुद्ध कठोर और परिणामकारी कार्रवाई के लिए प्रदान किया गया।
आईपीएस राजेश दुग्गल ने वर्ष 1993 में पुलिस सेवा प्रारंभ की। लगभग 32 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर, पलवल, पानीपत, नूंह, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे संवेदनशील जिलों में एसपी/डीसीपी व वरिष्ठ पदों पर रहते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया।
वर्ष 2008 में एक कुख्यात अपराधी के साथ मुठभेड़ के दौरान प्रदर्शित अद्वितीय साहस के लिए उन्हें President’s Police Medal for Gallantry (2010) से सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त, उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए Meritorious Service Medal (2014) और अब Distinguished Service Medal (2026) भी प्रदान किया गया है।
नवंबर 2024 से फरीदाबाद में संयुक्त पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यरत राजेश दुग्गल की गिनती अनुशासन, निष्पक्षता और सख्त प्रशासनिक निर्णयों के लिए की जाती है। उनके इस सम्मान से पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है।

