
*दस दिन बाद नाले में पड़ी मिली मासूम अरमान की लाश, आज किया गया “सुपुर्द ए ख़ाक”*
तारिक नासिर, संदेश धारा-
बदरपुर विधानसभा के जैतपुर पार्ट 2 खड़ा कॉलोनी मे गत 13 जनवरी दोपहर 2 बजे घर से लापता हुए मासूम अरमान के पिताजी अरमान की तलाश में कभी थाना कालिंदी कुंज में FIR की, कभी सरिता विहार एसीपी साहब के यहां गुहार लगाई, बच्चे की गुमशुदगी के पता बताने वाले को पूरे क्षेत्र में जगह जगह पचास हज़ार तक के इनाम के पोस्टर लगा दिए। सभी व्हाट्सएप ग्रुप में बच्चे के फोटो को शेयर किया गया। हर संभव प्रयास जो हो सकता था वो इस परिवार ने किया लेकिन आखिर में 23 जनवरी को जब बच्चे की लाश नाले में मिली तो मानों पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस के माध्यम और पुलिस की मौजूदगी में बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 24 जनवरी की शाम बच्चे को अस्पताल से उसके परिजनों को शव दे दिया गया। जहां दरगाह बाबा गरीब यार कब्रिस्तान में बच्चे को सुपुर्द ए ख़ाक किया गया। इस मौके पर दिल्ली पुलिस थाना कालिंदी कुंज से बीट इंचार्ज माजिद खान शुरू से लेकर आखिर तक पीड़ित परिवार के साथ रहे और अपने कर्तव्य को निभाया। सामाजिक कार्यकर्ता श्री कैलाश दायमा, श्री मुहम्मद रफीक, मुहम्मद अब्बास हसन ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की और नमाज ए जनाजा में शरीक होते हुए अपने फ़र्ज़ को निभाया।

