
सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला आरोपी रनहोला पुलिस के हत्थे चढ़ा
नई दिल्ली। बाहरी ज़िले के थाना रनहोला पुलिस ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान हथियार लहराने वाले एक युवक की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की। सूचना के आधार पर गश्त के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के कब्ज़े से एक देसी पिस्तौल और दो ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। ऐसे मामलों में दिल्ली पुलिस द्वारा सख्त निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

