
सराय काले खां चौकी पुलिस की बड़ी कामयाबी
मोटर वाहन चोरी के 4 मामलों का खुलासा, 1 बाइक व 3 स्कूटी बरामद
दो शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार
साहिल मंसूरी, संदेश धारा
नई दिल्ली। थाना सनलाइट कॉलोनी अंतर्गत पुलिस चौकी सराय काले खां की टीम ने मोटर वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1 बाइक और 3 स्कूटी बरामद की हैं। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मोटर वाहन चोरी के कुल चार मामलों का खुलासा किया गया है।
पुलिस के अनुसार, ई-एफआईआर संख्या 002355/26 दिनांक 01.02.2026 धारा 305(बी) बीएनएस के तहत थाना सनलाइट कॉलोनी में दर्ज की गई थी। यह मामला सराय काले खां निवासी अमानत उल्लाह अंसारी द्वारा उनकी स्कूटी चोरी होने की शिकायत पर दर्ज हुआ। शिकायत मिलते ही आईओ/एचसी सुरेंद्र मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।
लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए आईसीपीपी सराय काले खां एसआई नागेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई दीपक, एचसी सुरेंद्र, एचसी रंजीत और कांस्टेबल राकेश शामिल थे। यह पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर अशोक कुमार, एसएचओ थाना सनलाइट कॉलोनी के मार्गदर्शन और एसीपी लाजपत नगर श्री मिहिर सकारिया की निगरानी में की गई।
दिनांक 01.02.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरआरटीएस रेलवे रोड, सराय काले खां के पास जाल बिछाया। 02.02.2026 की रात करीब 12:15 बजे एक स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से स्कूटी संख्या DL-13ST-6203 (होंडा एक्टिवा, काले रंग की) बरामद हुई, जो उक्त ई-एफआईआर में चोरी की गई थी।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे भीड़भाड़ वाले बाजारों, रिहायशी इलाकों और मेट्रो स्टेशनों के आसपास खड़े दोपहिया वाहनों को मास्टर चाबी व अन्य औजारों से चोरी करते थे। चोरी के बाद वे नंबर प्लेट बदलकर या हटाकर वाहनों को सस्ते दामों पर बेच देते थे। आरोपियों की निशानदेही पर एक बाइक और दो अन्य स्कूटी बरामद की गईं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं।
*खुले मामले:*
ई-एफआईआर 002355/26 – थाना सनलाइट कॉलोनी
ई-एफआईआर 000031/26 – थाना हजरत निजामुद्दीन
ई-एफआईआर 31310/25 – थाना महेंद्र पार्क
ई-एफआईआर 34112/25 – थाना हजरत निजामुद्दीन
*बरामद वाहन:*
DL13ST6203 – होंडा एक्टिवा (काला) – थाना सनलाइट कॉलोनी
DL3SEX7036 – टीवीएस एनटॉर्क (काला) – थाना हजरत निजामुद्दीन
DL8SCX6578 – स्प्लेंडर प्लस (काला/सिल्वर) – थाना महेंद्र पार्क
DL3SDY5487 – होंडा एक्टिवा (लाल) – थाना हजरत निजामुद्दीन
गिरफ्तार आरोपी:
आकाश (23 वर्ष), निवासी सराय काले खां, पेशा होटल में हाउसकीपिंग, पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं।
आमिर उर्फ दानिश (30 वर्ष), निवासी ओल्ड सीमापुरी, जिसके खिलाफ चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट व आबकारी अधिनियम सहित 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस अन्य साथियों की तलाश और और अधिक चोरी के वाहनों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

