
द्वारका ज़िले के थाना बिंदापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सक्रिय अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद
साहिल मंसूरी, संदेश धारा-
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के द्वारका ज़िले अंतर्गत थाना बिंदापुर की टीम ने सक्रिय अपराधियों पर निगरानी के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और उस पर पहले से भी आपराधिक मामलों में संलिप्त होने की आशंका जताई जा रही थी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

