
गढ़मुक्तेश्वर में क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, विजेता टीम को शील्ड देकर किया सम्मानित
गुलफाम सैफी, संदेश धारा-
हापुड़ जनपद की विधानसभा 60 गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ग्राम सरावनी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य हाजी आरिफ ने विजेता टीम को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाजी आरिफ ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करती हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाती हैं।
गौरतलब है कि हाजी आरिफ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से वार्ड नंबर 2 से जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं और आगामी चुनाव को लेकर भी सक्रिय रूप से तैयारी में जुटे हुए हैं।
इस अवसर पर नेता जी नोसाद, फैजान प्रधान, परवेज भाई सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में खिलाड़ियों और आयोजकों को शुभकामनाएं दी गईं।

