

ओखला ओधोगिक क्षेत्र में एमसीडी का 7 दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू
कुन्दन,संवाददाता।
नई दिल्ली। बीते शनिवार को दक्षिणी दिल्ली के हरकेश नगर वार्ड में एमसीडी का 7 दिवसीय विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई
एमसीडी ने राजधानी में धूल प्रदूषण को कम करने और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सड़कों और सार्वजनिक स्थलों से कचरा व निर्माण मलबा हटाने के लिए 7 दिवसीय विशेष सघन सफाई अभियान शुरू किया है। यह अभियान दिल्ली के सभी जोनों में जा रहा है। इसके तहत विशेष रूप से सड़कों, गलियों, सर्विस रोड, खाली प्लॉट और नालों के किनारों पर पड़े कचरे तथा निर्माण एवं विध्वंस मलबे को हटाने पर जोर दिया जा रहा है।
मध्य क्षेत्र के निगम उपायुक्त शाशवत सौरभ ने बताया कि हरकेश नगर गाँव मुख्य मार्गदर्शन से लेकर सीएनजी पम्प तक सड़क के किनारे जमा कचरे का आकलन पहले ही दिल्ली सरकार और निगम के सभी विभागों के साथ समन्वय किया गया था। इसके बाद संबंधित विभाग को कचरा हटाने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान सड़कों और गलियों से मलबा हटाने, सड़कों के पास जमा ठोस अपशिष्ट की सफाई, खाली जमीनों और प्लॉटों से कचरा हटाने तथा नालों के किनारों की सफाई जैसे कार्य किए गए। इसके अलावा प्रमुख सड़कों पर धूल कम करने के लिए पानी के टैंकरों से छिड़काव,फॉगिंग और एंटी-स्मॉग गन का भी उपयोग किया गया। एमसीडी के अनुसार, अभियान के पहले दिन हरकेश नगर रोड के किनारे से लगभग 17 ट्रक मलबा/कूड़ा उठाया गया तथा लगभग 2 किलोमीटर क्षेत्र की सफाई की गई। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मुख्य रूप से निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट और ठोस कचरे को हटाने और सड़कों पर रखे कबाड़ को हटाने पर जोर दिया जा रहा है।
- इस विशेष स्वच्छता अभियान / सैनिटेशन ड्राइव में उपायुक्त शाश्वत सौरभ,सहायक आयुक्त डॉ. राजीव नयन,गृह मंत्रालय के अधिकारी, कार्यकारी अभियंता,स्वच्छता अधीक्षक मौजूद थे। अभियान के दौरान निम्न संसाधनों की तैनाती की गई: 100 सफाई कर्मचारी,6 हाइवा,7 टिप्पर,3 बोलेरो वाहन शामिल रहे। सभी संबंधित टीमों को क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

