
थाना बिंदापुर जिला द्वारका में स्नैचिंग का खुलासा: 150 CCTV खंगालकर आरोपी गिरफ्तार, नकदी व बाइक बरामद
साहिल मंसूरी, संदेश धारा-
नई दिल्ली। द्वारका जिला के थाना बिंदापुर क्षेत्र में हुई स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू की।
पुलिस ने करीब 150 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपियों की गतिविधियों का सुराग मिला। जांच के दौरान वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल के नंबर की पहचान की गई, जिससे आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से छीनी गई ₹1500 की नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में बढ़ती स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

