
ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी बरामद
विशेष संवाददाता, संदेश धारा-
चारबाग (लखनऊ)। थाना जीआरपी चारबाग पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों की नजर बचाकर उनके मोबाइल व नकदी चोरी कर लेता था। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन (कीमत करीब ₹15,000) और ₹1500 नकद बरामद किए गए हैं।
जीआरपी पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे ट्रेनों में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से रेल यात्रियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

