
विशेष संवाददाता, संदेश धारा –
मदनपुर खादर एक्सटेंशन ए-ब्लॉक में GRAP-4 लागू होने के बावजूद हुए अवैध निर्माण के मामले में अब पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गली नंबर–4, बबलू डेयरी के पास, रानी की दुकान के बराबर स्थित राजेंद्र हार्डवेयर की दुकान पर बीती रात लेंटर डालने का काम थाना कालिंदी कुंज की बीट नंबर–2 के अंतर्गत आता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस अवैध निर्माण की पूरी जानकारी बीट अफसर हवलदार कुंवर पाल और हवलदार महेश धींगरा को थी। इसके बावजूद न तो मौके पर प्रभावी कार्रवाई की गई और न ही GRAP-4 के नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया।
सूत्रों का कहना है कि 112 पर सूचना दिए जाने के बाद भी निर्माण कार्य बेरोकटोक चलता रहा, जिससे पुलिस की निष्क्रियता या मिलीभगत की आशंका और गहरी हो गई है।
नागरिकों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और संबंधित प्रशासनिक विभाग से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी निर्माणकर्ता के साथ-साथ लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई हो, ताकि GRAP-4 जैसे सख्त आदेशों की खुलेआम अवहेलना पर रोक लग सके।“

