
साहिल मंसूरी, संदेश धारा –
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस के थाना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (PS NFC) की सतर्क और मुस्तैद टीम ने एक शातिर ऑटो लिफ्टर सह चोर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी थाना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का बदनाम अपराधी (Bad Character) और एक्सटर्नी है, जिस पर पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
घटना का विवरण
दिनांक 19 दिसंबर 2025 को रात करीब 10:35 बजे, काली मिट्टी, दिल्ली–मुंबई फ्लाईओवर के नीचे, आई.जी. कैंप नंबर-1, तैमूर नगर क्षेत्र में सघन गश्त के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी ने अचानक यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
जांच के दौरान मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई, जो ई-एफआईआर नंबर 027008/24, थाना हज़रत निज़ामुद्दीन (PS H.N. Din) में दर्ज थी। आरोपी मोटरसाइकिल के कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस रिकॉर्ड की जांच में आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ कन्नू के रूप में हुई, जो थाना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का Bad Character और Externée है। आरोपी के खिलाफ पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इसके बाद आरोपी के विरुद्ध धारा 35(1)(e) BNSS एवं धारा 53/116 दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत कलंदरा तैयार कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत (JC) में भेज दिया गया।
पूछताछ में कबूलनामा
सघन पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने मोटरसाइकिल थाना हज़रत निज़ामुद्दीन क्षेत्र से चोरी की थी। वह देर शाम और रात के समय रिहायशी इलाकों में घूमकर लावारिस मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था और चोरी के वाहन का इस्तेमाल अपनी आवाजाही के लिए करता था, ताकि पुलिस की नजरों से बच सके।बरामदगी
एक चोरी की मोटरसाइकिल
सुलझाया गया मामला
थाना हज़रत निज़ामुद्दीन का एक ई-एफआईआर मोटर वाहन चोरी का मामला
आरोपी का प्रोफाइल
नाम: कुलदीप सिंह उर्फ कन्नू
पिता का नाम: श्री चंदर पाल सिंह
पता: A-18, तैमूर नगर गांव, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली
उम्र: 30 वर्ष
आपराधिक स्थिति: थाना NFC का Bad Character एवं Externée
पूर्व में शामिल: 9 आपराधिक मामले
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

