
संदेश धारा | संवाददाता
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया में दीपिका सिंह की ओर से अचीवर्स इंडिया अवॉर्ड 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में देशभर से आई विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान और सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथियों द्वारा चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर कपिल खंडेलवाल, अध्यक्ष – टॉपलाइन प्रिंट मीडिया को विशेष अतिथि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं गोपाल कृष्ण खंडेलवाल, सीईओ – जी.के. इंटरनेशनल डीजल, अखिल सिंह, संस्थापक – एसेंट बीपीओ सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, तथा देवविंदर शर्मा, संस्थापक – एसेंट बीपीओ सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को भी विशेष अतिथि पुरस्कार प्रदान किए गए।
इसके अलावा अजय भाटिया, सलाहकार – पंका एनजीओ, राजीव गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक – भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, जमील अहमद खान, मुख्य संपादक – फ्रीडम प्रेस, अंकित नागपाल, निदेशक – बैंग ऑन टारगेट पीआर, और विनय चौधरी, संस्थापक एवं अध्यक्ष – टॉरस ग्रुप को विशेष अतिथि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. ज्योति अरोरा को स्वास्थ्य एवं कल्याण पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं नूपुर सक्सेना को भी विशेष अतिथि पुरस्कार से नवाजा गया।
भारत की सबसे भरोसेमंद कानूनी फर्म के अंतर्गत नीरज शर्मा (निदेशक) को सम्मानित किया गया।
बॉलीवुड सिंगर अभिषेक खंडेलवाल को कला एवं संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए सराहा गया।
मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज कुंद्रा, सीएमडी – एआईएन न्यूज़ एजेंसी को मीडिया पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सृष्टि गुप्ता ने किया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने आयोजनकर्ता दीपिका सिंह का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करते हैं और लोगों को अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। भविष्य में भी ऐसे प्रेरक कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की


