गुलफाम सैफी, संदेश धारा – हापुड़
राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के तत्वावधान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी के नेतृत्व में नगरपालिका परिषद हापुड़ स्थित शहीद स्तंभ पर एक अनूठा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान संस्था के आठ पदाधिकारियों व प्रशासनिक सदस्यों ने सिर मुंडन कराकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।
इस अवसर पर भारत सरकार के राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने कहा कि बांग्लादेश में केवल धर्म के आधार पर हिंदुओं की निर्मम हत्या और अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं, जबकि वहां की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
सिर मुंडन कराने वालों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी, जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा, हापुड़ तहसील अध्यक्ष सतबीर प्रधान, तहसील उपाध्यक्ष ताराचंद जाटव, तथा प्रशासनिक सदस्यों में संदीप त्यागी, मोनू खाना और कैलाश त्यागी शामिल रहे।
प्रदर्शन में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक), इंडियन नर्सरी मैन एसोसिएशन और जनसंख्या फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला ब्रिगेड की उपाध्यक्ष मुनेश त्यागी, जिला प्रवक्ता डॉ. संरगम अग्रवाल, जिला सचिव प्राची खुल्लर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, जिला संरक्षक सुधीर त्यागी, जिला संयोजक चौधरी निखिल त्यागी, युवा कमांड के जिला अध्यक्ष तरुण ध्यानी, गढ़मुक्तेश्वर तहसील अध्यक्ष जसबीर सिंह, धौलाना तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश महासचिव वीरेश चौधरी, अशोक ढींगरा, सरदार अमरीश सिंह, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला प्रभारी राधेलाल त्यागी, जनसंख्या फाउंडेशन के सुंदर लाल आर्य, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राजकुमार त्यागी, इंडियन नर्सरी मैन एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मुकुल कुमार त्यागी, चौधरी तारा चंद जनता इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष चौधरी मोहित त्यागी, सुमित त्यागी, एडवोकेट डी.डी. हरित सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

