
गुलफाम सैफी संदेश धारा –
*हापुड़।* 28 दिसंबर 2025 दिन रविवार को कांग्रेस पार्टी का 141 वां स्थापना दिवस पिलखुआ में नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
*कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी* पार्टी के 141 वें स्थापना दिवस पर पिलखुवा में नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर पार्टी के ध्वजारोहण में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। जहां कांग्रेस जनों द्वारा फूल माला व ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा पार्टी का ध्वजारोहण करने के पश्चात राष्ट्रगान गया गया और पार्टी के झंडे को सलामी दी गई।
*कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने ध्वजारोहण करने के पश्चात कांग्रेस के 140 साल पुराने इतिहास के बारे में बताया कि पार्टी की स्थापना एक विदेशी नागरिक ए.ओ. ह्यूम ने की थी, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की विचारधारा और उनके संघर्ष से प्रभावित था।
पार्टी की स्थापना का उद्देश्य भारत में सभी धर्म और जाति के लोगों को साथ लेकर चलने के लिए देश में एक विचारधारा को जन्म देने के लिए किया गया था। आज पूरे भारत में कांग्रेस जन पार्टी का 141 वां स्थापना दिवस अपने अपने जिला मुख्यालयों पर बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ बना रहे हैं, जो कि कांग्रेस जनों के लिए बेहद ही हर्ष और गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास बहुत पुराना है इसी पार्टी ने देश को न जाने कितने प्रधानमंत्री और अध्यक्ष दिए हैं। जिन्हें आने वाली कई सदियों तक हमेशा याद रखा जाएगा।
*पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी ने कहा* कि आजादी से लेकर अब तक देश ने इन कई सालों में कई उतार चढ़ाव देखे। कांग्रेस पार्टी ने देश को पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर डॉक्टर मनमोहन सिंह तक कई प्रधानमंत्री दिए हैं जिनका योगदान देश के लिए बेहद ही अतुल्य है।
*पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि आजादी से पहले जहां देश में एक सुई तक नहीं बनती थी, वहीं आजादी के बाद आज देश में हवाई जहाज, रेल और आधुनिक तकनीकी संसाधन देश की जनता को उपलब्ध हो रहे हैं।
कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए पार्टी का 141 वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस जनों को पार्टी की स्थापना दिवस पर सम्मानित भी किया गया। जहां वक्ताओं ने पार्टी की स्थापना दिवस पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया और कांग्रेस के इतिहास को याद किया।
इस दौरान पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, महराज सैफी, पूर्व सभासद मुंशी हबीब, अमरनाथ प्रधान, सतीश चंद त्यागी, विनोद शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, पवन कौशिक, नफीज खान, अजीत, कपिल शर्मा, इकबाल प्रधान, आबिद सैफी, सुधीर शर्मा, आदेश शर्मा, अबुजर चौधरी, फुरकान कुरैशी, मोहम्मद परवेज, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, शिवम् कुमार, दिव्यांशु चतुर्वेदी, संजय छाबड़ा, मूलचंद सक्सेना, सोनू अब्बासी, आसमा, अनूप कर्दम आदि लोग भी मौजूद रहे.!

