
गुलफाम सैफी | संदेश धारा
एलपीजी (रसोई गैस) व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं जीरो पॉवर्टी अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समस्त एलपीजी विक्रय अधिकारियों (आईओसीएल/एचपीसीएल/बीपीसीएल) एवं एलपीजी वितरकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जीरो पॉवर्टी योजना के अंतर्गत आने वाले 3,850 निर्धनतम परिवारों की सूची प्राप्त होने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि सूची की जांच-पड़ताल के उपरांत पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
सभी एलपीजी वितरकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि उपरोक्त 3,850 लाभार्थियों के आवेदन दिनांक 15 जनवरी 2026 से पूर्व पूर्ण कराते हुए शत-प्रतिशत उज्ज्वला कनेक्शन जारी किए जाएं।
साथ ही, समस्त एलपीजी विक्रय अधिकारियों (आईओसीएल/एचपीसीएल/बीपीसीएल) को निर्देशित किया गया कि 15 जनवरी 2026 तक जीरो पॉवर्टी योजना के अंतर्गत आने वाले सभी पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

