संभल की अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा का तबादला,
गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में मिली नई जिम्मेदारी
विशेष संवाददाता संदेश धारा-
संभल। जनपद संभल की तेज़-तर्रार अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा (IPS) का तबादला कर उन्हें पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में अपर उपायुक्त पुलिस (ADCP) नियुक्त किया गया है। 2020 बैच की इस युवा आईपीएस अधिकारी ने अपने कार्यकाल में कई अहम और हाई-प्रोफाइल मामलों का सफल खुलासा कर अलग पहचान बनाई।
अनुकृति शर्मा उस समय खास चर्चा में आईं जब उन्होंने करीब 100 करोड़ रुपये के बीमा घोटाले का भंडाफोड़ किया। जटिल आर्थिक अपराध, फर्जी दस्तावेज़ और संगठित नेटवर्क को तोड़ते हुए की गई इस कार्रवाई ने उन्हें एक कड़क, ईमानदार और प्रोफेशनल अफसर के रूप में स्थापित किया।
👉 प्रेरणादायक पहलू यह भी है कि अनुकृति शर्मा ने अमेरिका की प्रतिष्ठित स्पेस एजेंसी NASA से मिलने वाला करोड़ों रुपये सालाना का सैलरी पैकेज ठुकराकर देश की सेवा को चुना। उनका यह निर्णय युवाओं के लिए एक मिसाल माना जाता है।
गौतमबुद्धनगर जैसे संवेदनशील और हाई-टेक जिले में उनकी तैनाती को कानून-व्यवस्था और साइबर/आर्थिक अपराधों पर सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में उम्मीद जताई जा रही है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से कमिश्नरेट को मजबूती मिलेगी।

