
Municipal Corporation of Delhi में एमटीएस कर्मचारियों का 20 साल से जॉन ट्रांसफर नहीं, उठे सवाल
साहिल मंसूरी, संदेश धारा-
नई दिल्ली। नगर निगम में कार्यरत एमटीएस/पीएच कर्मचारियों को वेतनमान बढ़ाकर लगभग ₹29,900 किए जाने के बावजूद पिछले लगभग 20 वर्षों से उनका जॉन ट्रांसफर नहीं किया गया है। इस मुद्दे को लेकर कर्मचारियों के बीच असंतोष बढ़ता जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, साउथ जोन, सेंट्रल जोन और वेस्ट जोन में तैनात कई कर्मचारी लंबे समय से एक ही क्षेत्र में कार्यरत हैं। कर्मचारियों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर नौकरी करने से उन पर पार्षदों व स्थानीय प्रभावशाली लोगों का दबाव बना रहता है, जिससे कार्य निष्पादन प्रभावित होता है।
कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि जब से उनकी जॉइनिंग हुई है, तब से अब तक जॉन ट्रांसफर की कोई प्रभावी प्रक्रिया लागू नहीं की गई। उनका मानना है कि यदि जॉन ट्रांसफर किया जाए तो वे बिना किसी स्थानीय दबाव के निष्पक्ष और ईमानदारी से कार्य कर सकेंगे।
कर्मचारियों ने मांग की है कि निगम प्रशासन पारदर्शी ट्रांसफर नीति लागू करे, ताकि सभी जोन में समान अवसर मिल सकें और कार्य व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
अब देखना यह होगा कि निगम प्रशासन इस विषय पर क्या कदम उठाता है।

