
दो दिन पानी की किल्लत: दिल्ली जल बोर्ड का मेंटेनेंस शटडाउन, कई इलाकों में सप्लाई बाधित
विशेष संवाददाता, संदेश धारा-
दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा 8 और 9 अप्रैल को राजधानी के विभिन्न इलाकों में पानी की सप्लाई अस्थायी रूप से बाधित रहने की घोषणा की गई है। यह शटडाउन वार्षिक मेंटेनेंस कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है, जिसमें अंडरग्राउंड रिजर्वायर (UGR) की सफाई, फ्लशिंग और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों का रखरखाव शामिल है। विभाग का दावा है कि इस कार्य से पानी की गुणवत्ता और सप्लाई सिस्टम की दक्षता में सुधार होगा।
इन इलाकों में असर
8 अप्रैल को प्रभावित क्षेत्र: सुल्तानपुरी (80 गज), रोहिणी सेक्टर-3 (पॉकेट H व F), सेक्टर-25 और सेक्टर-33, हरिजन बस्ती, निजामपुर गांव, इंद्रा झील कॉलोनी और गढ़ी रंधाला गांव में पानी का दबाव कम रहने या सप्लाई बंद रहने की संभावना है।
9 अप्रैल को प्रभावित क्षेत्र: सुल्तानपुरी (80 गज), हरिजन बस्ती और इंद्रा झील कॉलोनी में बाधा जारी रहेगी। इसके अलावा रोहिणी सेक्टर-4 (पॉकेट B-6 व B-8), अवंतिका एन्क्लेव, मजरा व आसपास के इलाके, किराड़ी, निठारी, मुबारकपुर, कराला, प्रेम नगर और अमन विहार में भी जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
जल बोर्ड की अपील दिल्ली जल बोर्ड ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से पर्याप्त पानी स्टोर कर लें और जरूरत के अनुसार ही उपयोग करें, ताकि संकट की स्थिति से बचा जा सके।
आपातकालीन सहायता पानी की जरूरत होने पर लोग दिल्ली जल बोर्ड के कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं:
केंद्रीय कंट्रोल रूम: 1916 (टोल-फ्री), 23527679, 23538495
मंगोलपुरी OHT: 27294132, 27915531
जल बोर्ड ने आश्वासन दिया है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही जल आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

