
गोविंद पुरी की संकरी गलियों में अवैध बहुमंजिला निर्माण धड़ल्ले से जारी, निगम अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप
साहिल मंसूरी, संदेश धारा-
नई दिल्ली,दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंद पुरी क्षेत्र की गली नंबर 3, 4 और 5 में अवैध निर्माण का खेल खुलेआम चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इन संकरी गलियों में 6 से 7 मंज़िला इमारतें खड़ी की जा रही हैं, जो स्पष्ट रूप से बिल्डिंग बाय-लॉज का उल्लंघन है।
मौके पर ली गई तस्वीरों से स्पष्ट है कि निर्माण कार्य तेजी से जारी है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। इतनी संकरी गलियों में इतनी ऊंची इमारतें न केवल गैरकानूनी हैं, बल्कि किसी भी आपात स्थिति (जैसे आग लगने) में बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती हैं।
स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि यह सब बिना निगम अधिकारियों की मिलीभगत के संभव नहीं है। क्षेत्र के जेई (Junior Engineer), एई (Assistant Engineer) और अन्य संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मुख्य बिंदु:
6–7 मंज़िला अवैध निर्माण कार्य जारी
बिल्डिंग बाय-लॉज का खुला उल्लंघन
संकरी गलियों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी
जेई, एई और निगम अधिकारियों की संदिग्ध भूमिका
मांग:
तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए
जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई हो
अवैध निर्माण को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए

