
घरेलू LPG सिलेंडर डिलीवरी में नया नियम लागू: अब DAC कोड के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर
सायमा संवाददाता, संदेश धारा-
नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026। घरेलू रसोई गैस (LPG) की डिलीवरी को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए तेल कंपनियों ने नया नियम लागू किया है। अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय उपभोक्ताओं को Delivery Authentication Code (DAC) बताना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना इस कोड के डिलीवरी पूरी नहीं मानी जाएगी।
🔹 क्या है DAC?
DAC एक 4 अंकों का वन-टाइम पासवर्ड (OTP) होता है, जो सिलेंडर बुकिंग के बाद उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS, व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से भेजा जाता है।
🔹 कैसे होगा इस्तेमाल?
जब डिलीवरी बॉय आपके घर सिलेंडर लेकर पहुंचेगा, तो उसे यह कोड बताना होगा। एजेंट अपने मोबाइल ऐप में कोड दर्ज करेगा, तभी डिलीवरी सफल मानी जाएगी।
🔹 कोड नहीं बताया तो क्या होगा?
यदि उपभोक्ता DAC कोड साझा नहीं करता, तो डिलीवरी एजेंट सिलेंडर नहीं देगा और बुकिंग अधूरी रह सकती है।
🔹 मोबाइल नंबर अपडेट की सुविधा
अगर उपभोक्ता का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है या बदल गया है, तो डिलीवरी एजेंट मौके पर ही अपने ऐप के जरिए नंबर अपडेट कर सकता है। इसके बाद तुरंत नया DAC कोड भेज दिया जाएगा।
🔹 किन पर लागू होगा नियम?
यह व्यवस्था केवल घरेलू LPG सिलेंडरों पर लागू की गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडरों पर यह नियम लागू नहीं होगा।
🔹 क्यों लिया गया फैसला?
इस नई व्यवस्था का उद्देश्य गैस की कालाबाजारी, फर्जी डिलीवरी और गलत उपयोग पर रोक लगाना है, ताकि सही उपभोक्ता तक ही सिलेंडर पहुंचे।
👉 उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को अपडेट रखें और डिलीवरी के समय DAC कोड साझा करने में सतर्कता बरतें

