गुलफाम सैफी | संदेश धारा –
हापुड़ जनपद में स्वाट टीम और थाना पिलखुवा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पिलखुवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर कलेक्शन एजेंट से हुई 85 लाख रुपये की बड़ी लूट का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की गई 62 लाख रुपये की नगद राशि बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 05 मोबाइल फोन (विभिन्न कंपनियों के), एक काले रंग का पिठ्ठू बैग, घटना में प्रयुक्त वरना कार, एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल तथा अवैध असलहा भी बरामद किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने दिनांक 15 दिसंबर 2025 को थाना पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास हाइवे पर कलेक्शन एजेंट को निशाना बनाते हुए 85 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
हापुड़ पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य संभावित अपराधों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

