गुलफाम सैफी | संदेश धारा –
हापुड़ जनपद की गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में भले ही विधानसभा चुनाव 2027 में अभी समय शेष हो, लेकिन राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से सशक्त दावेदार सुधीर चौहान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार गढ़ विधानसभा से सुधीर चौहान का टिकट लगभग तय माना जा रहा है। क्षेत्र में उनकी सक्रियता और जनसंपर्क ने उन्हें सबसे मजबूत प्रत्याशी के रूप में स्थापित कर दिया है। सुधीर चौहान दिन-रात डोर-टू-डोर संपर्क कर जनता की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके समाधान के लिए प्रयासरत दिखाई दे रहे हैं।
गढ़ विधानसभा क्षेत्र में हर वर्ग—किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं और व्यापारी—से उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुधीर चौहान जमीन से जुड़े नेता हैं, जो हमेशा जनता के बीच रहते हैं और उनकी आवाज को मजबूती से उठाते हैं।
क्षेत्रवासियों में यह चर्चा आम है कि यदि समाजवादी पार्टी 2027 में गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से सुधीर चौहान को प्रत्याशी बनाती है, तो उन्हें भारी मतों से जीत दिलाकर विधानसभा भेजा जाएगा। मौजूदा हालात को देखते हुए सुधीर चौहान गढ़ विधानसभा से समाजवादी पार्टी के सबसे मजबूत और लोकप्रिय चेहरे के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं।

