
गुलफाम सैफी, संदेश धारा –
सिंभावली (हापुड़) ! जीवन में उपलब्धियां जिम्मेदारी में कब बदल जाती हैं पता ही नहीं चलता है ! सनातन सेवा व संस्कृति के प्रति समर्पण की भावना का ही परिणाम है कि आज गऊ सेवा में राष्ट्र व्यापी मुहिम के रूप में कार्य कर रहे संस्थान द्वारा पौष शुक्ल पंचमी के अवसर पर सिंभावली निवासी व शहर से लेकर विश्वस्तर तक अपनी पहचान बना चुके समाज सेवी, खिलाडी व भाजपा नेता डॉ. सन्देश यादव को उनकी सेवाओं के प्रति गऊ सेवा संस्थान “नमो मिशन वंदे गौमातरम” द्वारा “वैश्विक अध्यक्ष” के रूप में चुना गया!
संस्थान के जनक व अध्यक्ष श्री वीरा माध्वी राज अचारी (तेलंगाना) ने विशेष रूप से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है ! संस्थान के सभी सदस्यों ने बोर्ड की बैठक में इस अहम् जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए और गऊ माता राष्ट्र माता घोषित हो इस विशेष मुहिम को शक्ति देने के लिए यह नियुक्ति की क्योंकि डॉ सन्देश यादव पूर्व में भारत सरकार में कई मंत्रालय में सदस्य रह चुके हैँ व वर्तमान में वह नागर विमनान मंत्रालय, भारत सरकार में सदस्य भी हैं !
में संस्थान से जुड़े सभी पदाधिकारियों को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपने मुझमें जैसी भी आशा व्यक्त कि है उसका में उसी शक्ति के साथ निर्वहन करूँगा !
*सेवा सदैव सम्मान देती है और सम्मान सदैव जिम्मेदारी !* इस वाक्य को चरितार्थ करने की शक्ति रखने वाले सन्देश यादव को इस नियुक्ति के क्षेत्र के साथ राष्ट्र के युवाओं ने बधाई प्रदान की ।

