
गुलफाम सैफी, संदेश धारा –
हापुड़ जनपद में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं सादगीपूर्ण जीवन में विश्वास रखने वाले किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी की 123वीं जयंती श्रद्धा और सादगी के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन हापुड़ जिला अध्यक्ष रविंद्र प्रधान के नेतृत्व में तथा हापुड़ नगर अध्यक्ष खालिद जिलानी के संचालन में किया गया।
इस अवसर पर जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति स्थल की साफ-सफाई की। इसके उपरांत यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया तथा मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने अग्नि को साक्षी मानकर चौधरी साहब के बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रशांत प्रकाश शर्मा (एडवोकेट एवं नगर अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल पिलखुवा), शिवकुमार, मनोज, प्रमोद, बिट्टू, सत्येंद्र, ब्रिजेश, आशीष, आरिफ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह जी के किसान हितैषी विचारों, ईमानदारी और सादगीपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में उनके सिद्धांत और भी अधिक प्रासंगिक हैं।

