
फरीदाबाद में फर्जी ASI गिरफ्तार
हिमांशी उपाध्याय, संदेश धारा-
फरीदाबाद: अपने आपको हरियाणा पुलिस का ASI बताने वाले एक युवक को ट्रैफिक पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक निवासी गांव अनखीर, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 12 फरवरी को बडखल चौक पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान HR87J3175 नंबर की ऑल्टो कार को रुकवाया गया। चालक ने खुद को हरियाणा पुलिस में ASI बताते हुए Surajkund Police Station में तैनात होना बताया।
जब उससे आई-कार्ड मांगा गया तो उसने एक सिपाही का आई-कार्ड दिखाया। शक होने पर गहन जांच की गई, जिसमें सामने आया कि वह पुलिस विभाग में कार्यरत ही नहीं है। उसकी कार के आगे-पीछे पुलिस के स्टीकर भी लगे हुए थे।
इस संबंध में नसीब, होमगार्ड ट्रैफिक स्टाफ की शिकायत पर Old Faridabad Police Station में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को पुलिस चौकी सेक्टर-19 की टीम ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

